केस वापस नहीं लिया तो जेठ ने चाकू घोंपा

पुलिस के अनुसार शब्बो पिता तनवीर खान के साथ गली नंबर-4, चौहान बांगर में रहती है। शब्बो की 2006 में इलाके के ही रहने वाले मुजाहिद से शादी हुई थी। इनके यहां एक बेटा है। फिलहाल शब्बो गर्भवती है। परिजनों के मुताबिक काफी समय से मुजाहिद और उसके परिजन शब्बो को दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। पांच महीने पूर्व शब्बो ने पति का घर छोड़कर पिता के घर रहना शुरू कर दिया। शब्बो ने मामले की शिकायत जिला महिला अपराध शाखा में की हुई थी।
पिछले काफी समय से ससुराल वाले शब्बो पर शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहे थे। शाम को शब्बो अपने भाई रहीस के घर जा रही थी। इस बीच रास्ते में शब्बो का जेठ शाहिद और उसका दोस्त गुलाम अली मिल गया। शाहिद ने बाल पकड़कर शब्बो को पास की एक फैक्टरी में खींच लिया। शाहिद केस वापस लेने की धमकी देने लगा, मना करने पर शाहिद ने चाकू निकालकर शब्बो के पेट में घोंप दिया।












Click it and Unblock the Notifications