आतंक के बाद पाकिस्तान में कुदरत का कहर, बाढ़ में 33 की मौत

इस बाढ़ की चपेट में दर्जनों घर आ गए। घरों के चारों तरफ पानी भरा था जिस वजह से लोग घरों से बाहर नहीं निकल पाए और तेज धार में लोगों के घर बह गए। राहत कार्य के लिए हेलीकॉप्टर की मदद ली जा रही है। बहुत से लोग अभी भी बाढ़ के पानी में फंसे हुए हैं जिनको बाहर निकालने का काम चल रहा है। इसके लिए सेना की मदद ली जा रही है।
पाकिस्तान के एक टीवी चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक अचानक आई इस बाढ़ में बहुत सारे घर बह गए और सभी सार्वजनिक सेवाएं ठप हो गईं जिस वजह से लोगों से संपर्क टूट गया। सेना लोगों के लिए खाने की सामग्री भी ले जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications