अन्ना ने उड़ायी सरकार की नींद, सर्वदलीय बैठक आज

नई दिल्ली। इतना तो तय है कि अन्ना के अनशन और उनके आंदोलन में जुड़ते लोगों ने सरकार की नींद उड़ा दी है। तभी तो मंगलवार को शाम चार बजे के बाद घटनाक्रम तेजी से बदलते गये। अन्ना टीम और सरकार की बैठक के बाद पीएम ने अपनी कैबिनेट बैठक बुलायी और वो भी आधी रात तक उनके आवास पर चली। इस बैठक में सरकार के सभी दिग्गज , चिंदबरम, कपिल सिब्बल और ए के एंटनी ..शामिल हुए।

इससे पहले जब अन्ना टीम और सरकार के बीच में बात नहीं हुई थी तो मनमोहन सिंह से राहुल गांधी ने भी मुलाकात की थी। पीएम आवास की कैबिनेट मीटिंग के बाद कांग्रेस कोर कमेटी की भी बैठक हुई है। कहने का मतलब ये कि बैठकों का सिलसिला रातभर चलता रहा लेकिन अभी तक सरकार की ओर से कोई बयान नहीं आया है। सरकार की ओर से कहा गया है जो भी बयान आयेगा वो दस बजे आयेगा।

इस के बाद पीएम ने आज साढ़े तीन बजे सर्वदलीय बैठक भी बुलायी है। उम्मीद जतायी जा रही है कि जो भी फैसला लिया जायेगा इस बैठक के बाद लिया जायेगा। सरकार अन्ना टीम की मांगो पर विचार कर रही है तो वहीं अन्ना ने भी बोला है कि जब तक लिखित आश्वासन सरकार उन्हें नहीं देती है वो अपना अनशन नहीं तोड़ेगें। क्योंकि सबसे बड़ा मु्द्दा तो अन्ना का अनशन है जिसके कारण अन्ना की हालत खराब होती जा रही है। उन्हें अस्पताल की जरूरत है लेकिन अन्ना अपनी जिद और अनशन पर कायम है। खबर ये भी आ रही है कि सरकार संसद सत्र बढ़ा भी सकती है। लेकिन वो जो कुछ भी करेगी आज की सर्वदलीय बैठक के बाद ही करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+