अन्ना टीम और सरकार के बीच वार्ता खत्म, बेनतीजा रही बैठक

Anna Hazare
नई दिल्ली। सरकार और अन्ना टीम के बीच की वार्ता खत्म हो गई है, जो कि बेनतीजा रही। कोई परिणाम निकलने की बजाय मामला उलझ गया है। सरकार ने काफी रूखा और कड़ा रवैया दिखाया और किसी भी बात पर सहमती नहीं बनी है। जहां सरकार ने बोला कि बातचीत सकारात्मक रही वहीं बैठक के बाद अन्ना टीम बेहद हताश नजर आयी।

टीम अन्ना का कहना है कि हम जहां से चले थे वहीं आ गये हैं। सरकार का रवैया एकदम से बदला हुआ नजर आया। कल वो हमें सुन रहे थे और आज हमें सुना रहे थे। सरकार ने कहा कि हम जनलोकपाल को संसद में पेश नहीं कर सकते है।

सरकार ने अन्ना टीम से बोला कि एक नया ड्राफ्ट वो पेश करेगें जिसमें आप अपनी बात डाल सकते हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सरकार ने अन्ना जी के बारे में कहा कि वो अपने अनशन के लिए जिम्मेदार होंगे। सरकार का इससे कोई लेना देना नहीं है। केजरीवाल ने कहा कि सरकार का रवैया बेहद ही सख्त था।

जबकि सरकार की ओर से प्रणव मुखर्जी ने कहा कि सर्वदलीय बैठक में ये तय हुआ है कि जो संसद के नियम के मुताबिक है वैसे ही नियम से बिल बनेगा। जनलोकपाल बिल के मसौदो के एक नये ड्राफ्ट में शामिल करने की बात सरकार कर रही है। प्रणब ने कहा कि हमारी ओर से हर किसी ने अन्ना से प्रार्थना की है कि वो अपना अनशन तोड़े दें। इसके अलावा उन्होंने कहा कि उन्हें कुछ नहीं कहना है। कुल मिलाकर ये मीटिंग बेनतीजा रही। और सवाल वो ही एक कि अन्ना का अनशन टूटेगा कैसे? फिलहाल खबर ये भी है कि सरकार एक बार कल फिर बात करेगी। हालांकि अन्ना टीम ने बोला कि वो बात करने को बिल्कुल तैयार रहेगें। अन्ना टीम को आज रात पुलिस बल का भी डर है, क्योंकि रामलीला मैदान में पुलिस का तादाद काफी बढ़ गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+