अन्ना को सपोर्ट करने रामलीला मैदान पहुंचे वरूण गांधी
नई दिल्ली। रामलीला मैदान में अभी भी समर्थकों का जन सैलाब उमड़ा हुआ है। लोग अन्ना हजारे जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं तो वहीं विपक्ष किसी भी कीमत पर इस मुद्दे को भूनाने में जुटा हुआ है।
जिसकी बानगी उस समय दिखी जब आज सुबह साढ़े आठ बजे बीजेपी के युवा सांसद वरूण गांधी रामलीला मैदान पहुंच गये। हरे रंग का कुर्ता पहने वरूण गांधी सीधे अन्ना या अन्ना टीम से ना मिलकर आम लोगों से मिले।
वो अन्ना के समर्थकों के साथ बैठकर बात-चीत करते दिखे। आपको बता दें कि ये वो ही वरूण गांधी है जिन्होंने संसद में निजी सदस्य के तौर पर अन्ना के जनलोकपाल बिल को पेश करने की इजाजत मांगी थी लेकिन उन्हें संसद के नियमों के तहत इजाजत नहीं मिली थी।
वरूण ने कहा कि वो अन्ना के गांधीवादी अनशन और आंदोलन की दिल से सराहना और इज्जत करते हैं इसलिए वो यहां आये हैं। इसमें मेरी पार्टी का कोई हाथ नहीं है इसलिए इसे राजनीतिक जामा ना पहनाया जाये। मेरा यहां आना मेरी निजी चाहत है।













Click it and Unblock the Notifications