हर मोर्चे पर फेल मनमोहन सिंह, हिम्मत है तो चुनाव लड़े : आडवाणी
नई दिल्ली। अन्ना के अनशन के कारण कटघरे में घिरी केन्द्र सरकार के पीछे भाजपा बुरी तरह से पीछे पड़ गयी है। सरकार और पीएम मनमोहन सिंह को छेड़ने का वो कोई भी मौका नहीं छोड़ रही है। भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने मनमोहन सिंह पर तीखा वार किया है, उन्होंने पीएम को ललकारते हुए कहा है कि यूपीए सरकार बुरी तरह फ्लाप हो चुकी है।
जिसके पीछे कारण हैं बेकार और नीरस पीएम। भारत को घोटालों का तोहफा देने वाली इस सरकार के आलाकमान मनमोहन सिंह को तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे देना चाहिए और चुनाव लड़ना चाहिए। लेकिन इसके लिए भी हिम्मत होनी चाहिए जो कि मनमोहन सिंह के पास नहीं है।
नेल्लोर में रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आडवाणी ने पीएम पर निशाना साधा। एल के आडवाणी ने कहा कि भारत की जनता महंगाई और भ्रष्टाचार के नीचे दबी जा रही है, जिससे उसे मुक्ति तब मिलेगी जब ये सरकार सत्ता का दामन छोड़ेगी।













Click it and Unblock the Notifications