सरकार और अन्ना के बीच बातचीत शुरू, सारंगी बनें बिचौलिये

नई दिल्ली। अभी अभी खबर आ रही है कि अन्ना हजारे और सरकार के बीच मे वार्ता शुरू हो गई है। सरकार की ओर से औपचारिक घोषणा तो नहीं हुई है लेकिन अनौपचारिक भावना से अन्ना और सरकार के बीच में वार्ता शुरू हो गई है। खबर आ रही है कि सुशील कुमार शिंदे और विलासराव देशमुख को अन्ना की टीम से बात करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सरकार ने अन्ना से बात करने के लिए महाराष्ट्र के गृह सचिव उमेश सारंगी को बुलाया जो कि अन्ना को मनाने में उस्ताद हैं। क्योंकि इसे पहले भी दो बार जब-जब अन्ना हजारे अनशन पर बैठे हैं, तब-तब अन्ना को मनाने के लिए सारंगी को बुलाया है और सारंगी कामयाब भी हुए हैं। खबर ये भी आ रही है कि अन्ना से सांरगी मिल चुके हैं इस बात की पुष्टि स्वामी अग्निवेश ने एक चैनल पर बातचीत करते हुए दे दी।

जबकि इससे पहले स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन अभिषेक मनु सिंघवी ने मीडिया में कहा कि चाहे अन्ना हो या फिर हम दोनों का ही लक्ष्य एक है लेकिन शायद रास्ते थोड़े से अलग हो गये है। स्टैंडिग कमेटी पर लोगों को भरोसा तो करने दीजिये। सिंधवी ने कहा कि उनके पास अन्ना का जनलोकपाल पहुंच चुका है। इसके आगे मैं कुछ नहीं कहूँगा, आप लोग भरोसा और इत्मीनान रखिये हो सकता है कि कुछ चौंकाने वाले तथ्य सामने आ जाये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+