सरकार से बातचीत को तैयार अन्ना टीम, जगह बतायें पीएम
नई दिल्ली। शनिवार को अन्ना टीम पर आरोप लगाया गया कि वो जान-बूझ कर सरकार पर बात नहीं करना चाहती है। वो जबरन जनलोकपाल बिल को थोपना चाहती है। जिस पर वार करते हुए अन्ना टीम ने अब से थोड़ी देर पहले कहा कि अन्ना टीम की कोर ग्रुप की बैठक में ये फैसला लिया गया कि अन्ना टीम सभी लोगों को आमंत्रित करती है कि वो आकर हमसे बात करें। लेकिन ये बैठक कहां होगी ये बात पीएम तय करेगें।
आज इंडिया रैली से एक महा रैली निकाली जायेगी। इसमें वो ही लोग शामिल हों जो सच में भ्रष्टाचार मिटाना चाहते हैं। अरविंद केजरीवाल ने सरकार,अरूणा रॉय सभी को बात करने के लिए न्यौता दिया है। केजरीवाल ने कहा कि साथियों कल यानी सोमवार का दिन काफी बड़ा है। क्योंकि कल रोजा भी है और जन्माष्टमी भी है। हम यहीं पर अन्ना के साथ मिलकर कल मुश्लिम भाईयों के साथ इफ्तार भी करेगें और शाम को जनमाष्टमी भी बनायेगें।
गौरतलब है कि इससे पहले अन्ना के अनशन और जनलोकपाल पर बात करते हुए संसद की स्थायी समिति के सदस्य और कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि अन्ना हजारे की 30 अगस्त की समयसीमा तक कोई भी बिल नहीं बन सकता है। क्योंकि एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें लंबा समय लगता है। कांग्रेस सरकार ने आरोप लगाया है कि अन्ना टीम जबरन अपना बिल संसद में पेश कराना चाहती है।













Click it and Unblock the Notifications