अब स्कूली बच्चों को पढाया जायेगा अन्ना पाठ!
इस बात की सिफारिश राज्य के विकास मंत्री बैजनाथ राम ने कही। उनका कहना है कि अन्ना जैसे लीडर के बारे में पता होना चाहिए क्योंकि वर्तमान दौर में अन्ना ने सत्य और अहिंसा से लड़ाई लड़ कर एक आदर्श प्रस्तुत किया है। लेकिन ये सिर्फ उनकी निजी राय है।
गौरतलब है कि अन्ना हजारे और सरकार के बीच मे वार्ता शुरू हो गई है। सरकार की ओर से औपचारिक घोषणा तो नहीं हुई है लेकिन अनौपचारिक भावना से अन्ना और सरकार के बीच में वार्ता शुरू हो गई है। खबर आ रही है कि सुशील कुमार शिंदे और विलासराव देशमुख को अन्ना की टीम से बात करने की जिम्मेदरी सौंपी गई है।
सरकार ने अन्ना से बात करने के लिए महाराष्ट्र के गृह सचिव उमेश सारंगी को बुलाया जो कि अन्ना को मनाने में उस्ताद हैं। क्योंकि इसे पहले भी दो बार जब-जब अन्ना हजारे अनशन पर बैठे हैं, तब-तब अन्ना को मनाने के लिए सारंगी को बुलाया है और सारंगी कामयाब भी हुए हैं। खबर ये भी आर रही है कि अन्ना से सांरगी मिल चुके हैं इस बात की पुष्टि स्वामी अग्निवेश ने एक चैनल पर बातचीत करते हुए दे दी।













Click it and Unblock the Notifications