रामलीला मैदान में सजी अन्ना की महफिल में पहुंचे मनोज तिवारी
मनोज तिवारी ने लोकप्रिय देशभक्ति गीतों को गाकर रामलीला मैदान में एक-दम से जोश भर दिया। उन्होंने कुछ अपने नगमें भी गाये और कहा जो बात इस जगह है वो कहीं भी नहीं।।.मतलब ये कि मनोज तिवारी ने कहा कि उन्होंने अब तक करीब 4000 गाने गाये हैं लेकिन जो आनंद देशभक्ति गीतों को गाकर मिलता है।
मनोज तिवारी ने कहा कि उन्हें गर्व है कि उस भारत के बेटे हैं जहां अन्ना जैसे सुपुत्र रहते हैं। मनोज तिवारी ने कुछ सुंदर लाइनें भी गायी जिसे सुनकर लोग झूम उठे.. ये लाइनें थीं.. मैं भारत मां का बेटा हूं.. मैं अन्ना बोल रहा हूं।
गौरतलब है कि अन्ना का अनशन आज पांचवे दिन भी जारी है। अन्ना का वजन तीन किलो घटा है लेकिन अन्ना ने कहा कि हां मुझे थोड़ी कमजोरी जरूर हो रही है लेकिन चिंता करने की कोई बात नहीं है। मेरे जोश में कोई कमी नहीं है। अन्ना ने कहा कि वतनवालों जो बैंको में जमा धन हमारी जनता का है यानी की हमारा है। वो हमारा खजाना है। अन्ना ने कहा कि देश के खजानों को चोरों से नहीं बल्कि पहरेदारों से खतरा है.. यानी कि देश को दुश्मनों से नहीं गद्दारों से खतरा है।













Click it and Unblock the Notifications