बेस्ट ऑफ लक ..अन्ना हजारे : कांग्रेस

मुंबई। अन्ना के शोर से कांग्रेस पार्टी के सिर में लगातार सिरदर्द हो रहा है। सरकार के सारे हथकंडे बुरी तरह से फ्लाप हो गये है। लेकिन कल कांग्रेस ने अपने बयान से उस समय सब को चैंका दिया जिस समय उसने अन्ना को अनशन के लिए बेस्ट ऑफ लक कहा। कांग्रेस प्रवक्ता रेणुका चौधरी ने कहा कि ईश्वर अन्ना को शक्ति दें और स्वस्थ रखें। भगवान उनकी मदद रखें । रेणुका ने कहा कि अनशन के पीछे उनकी जिद है इसके अलावा उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की।

गौरतलब है कि अन्ना को कल यानी गुरूवार को तीन बजे ही तिहाड़ से बाहर आ जाना था लेकिन रामलीला मैदान तैयार नहीं था। जिसके बाद से अन्ना को कल की रात भी तिहाड़ में बितानी पड़ी। कल शाम को अन्ना ने तिहाड़ से जारी वीडियो संदेश में कहा कि वो पूरी तरह से ठीक है।

उन्हें लोगों के जोश और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाते देख कर बहुत अच्छा लग रहा है। अन्ना ने कहा कि उन्हें खुशी है कि देश अब बदलाव चाहता है। अपनी तबियत के बारे में अन्ना ने बोला कि लोगों के जोश को देखकर इतनी ऊर्जा मिल रही है जिसके चलते उनकी तबियत खराब ही नहीं हो सकती है। अन्ना ने कहा कि अगर ये ही हाल रहा तो सरकार को जनलोकपाल बिल हर हालत में लागू करवाना ही होगा।

समाजसेवी अन्ना हजारे आज तिहाड़ से बाहर निकलेंगे और रामलीला मैदान जायेगें। उम्मीद जताई जा रही है अन्ना तिंहाड़ से निकलने के बाद राजघाट भी जा सकते हैं। अभी भी तिहाड़ जेल के सामने लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। हालांकि कुछ कमी जरूर आयी है। लेकिन अभी भी वहां पर लोग पलकें बिछायें अन्ना का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अन्ना को जहां जाना है मतलब की रामलीला मैदान अभी भी पूरी तरह से तैयार नहीं है। लेकिन अन्ना का स्टेज तैयार हो चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+