कांग्रेस के तोते नहीं हैं राहुल गांधी जो रट्टा पाठ शुरू कर दें : रेणुका चौधरी

नई दिल्ली। पूरा देश इस समय अन्ना हजारे के सुर अलाप रहा है लेकिन वहीं कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी अन्ना प्रकरण पर मौन हैं। जिस पर सवाल उठने शुरू हो गये हैं। आज कांग्रेस ब्रीफिंग के दौरान जब प्रवक्ता रेणुका चौधरी से पूछा गया कि अन्ना और जनलोकपाल बिल पर महासंग्राम घिरा हुआ है और इस समय राहुल गांधी पूरी तरह से चुपचाप है, आखिर माजरा क्या है?

इस पर भड़कते हुए कांग्रेस प्रवक्ता ने बोला कि राहुल गांधी भी एक इंसान है। जैसे देश में हर किसी को अपनी बात कहने का अधिकार है, उसी तरह राहुल गांधी के पास भी अधिकार है। जब राहुल का मन होगा तो वो बोलेगें। वो कोई कांग्रेस पार्टी के तोते थोड़े हैं जो जब मौका मिलते ही रट्टा पाठ शुरू कर दें। लोगों के चिल्लाने से क्या होता है? जब राहुल को उचित लगेगा तो वो बात करेगें।

उनसे ये पूछा गया कि क्या पार्टी इस मुश्किल घड़ी में सोनिया गांधी की कमी महसूस कर रही है तो रेणुका चौधरी ने कहा कि हमें सोनिया जी कमी अवश्य महसूस हो रही है। हम चाहते हैं कि वो बहुत जल्द ठीक होकर हमारे बीच वापस आ जाये लेकिन ये आपसे किसने कह दिया कि सरकार मुश्किल दौर से गुजर रही है।

अन्ना हजारे के अनशन पर उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की लेकिन इतना जरूर कहा कि ईश्वर अन्ना को शक्ति दें और स्वस्थ रखें। आपको बता दें कि रेणुका चौधरी को हाल ही में पार्टी प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि अन्ना हजारे इस समय भी तिहाड़ जेल परिसर में ही हैं वो शुक्रवार को सुबह रामलीला मैदान जायेगें। उन्हें आज ही रामलीला मैदान जाना था लेकिन मैदान पूरी तरह से तैयार नहीं था इसलिए वो आज की रात भी तिहाड़ जेल परिसर में ही रूके हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+