अन्ना के समर्थकों को पता ही नहीं लोकपाल बिल
सब अन्ना के साथ हो लिये है। हर कोई ये कह रहा है कि सरकार देश से भ्रष्टाचार नहीं मिटाना चाहती है लेकिन अन्ना हजारे मिटाना चाहते हैं। आपको जानकर हैरत होगी कि आधे से ज्यादा समर्थकों को पता ही नहीं है कि जनलोकपाल बिल क्या है औऱ वो कैसे काम करेगा।
आपको बता दें कि इस समय दिल्ली में करीब 50,000 से ज्यादा लोग अन्ना के काफीले में शामिल हैं। अन्ना इस समय राजघाट पर पहुंचे हैं। वहां से वो इंडियागेट जायेगें। लोगों का कहना है कि अन्ना की बातों से लगता है कि देश में भ्रष्टाचार खत्म हो जायेगा। अगर लोकपाल बिल पारित हो जायेगा तो उन्हें हर छोटी-बड़ी बात के लिए पैसे नहीं खर्च करने पड़ेगें। पुलिस को रिश्वत नहीं देनी पड़ेगी।
वहीं रामलीला मैदान में किरण बेदी ने जनता से कहा कि जब तक अन्ना और उनकी बात सुनी नहीं जाती है तब तक वो यहां यानी रामलीला मैदान से नहीं जाने वाली हैं। किरण बेदी ने कहा कि देशवासियों का जोश बताता है कि देश पूरी तरह से भ्रष्टाचार से मु्क्ति चाहता है इसलिए अब ये आंदोलन नहीं रूकने वाला है।













Click it and Unblock the Notifications