ठाकरे को जबाब देने पुणे पहुंचे राहुल, किसानों से बांटा दर्द

Rahul Gandhi visits Pune farmers
मावला। महाराष्‍ट्र के मालवा इलाके में किसानों पर हुए फायरिंग मामले में विपक्ष की तरफ से काफी तीखी प्रतिक्रिया के बाद कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी आज अचानक मावला गांव पहुंच गये। राहुल गांधी के मालवा पहुंचने के बाद अचानक राजनीतिक गलियारे में हलचल मच गई। राहुल गांधी ने वहां फायरिंग में मारे गये तीनों किसानों के परिजनों से मुलाकात की और न्‍याय का भरोसा दिलाया।

मालूम हो कि महाराष्‍ट्र सरकार ने पहले ही इस घटना में न्‍यायिक जांच के आदेश दिये हैं। उल्‍लेखनीय है कि किसानों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस फायरिंग में 3 किसानों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद विपक्षी दलों ने कड़ी निंदा करते हुए सरकार को बर्खस्‍त करने की मांग की थी। राहुल गांधी ने वहां मीडिया फुटेज और वीडियो भी देखाजिसमें पुलिसकर्मी तोड़फोड़ कर रहे हैं और किसानों पर बंदूक तानकर गोलियां चला रहे हैं। इस फुटेज के बाद पुलिस कार्रवाई की कड़ी आलोचना हुई थी, हालांकि गृहमंत्री पी चिदंबरम ने सफाई देते हुए कहा था कि इस छोटी सी फुटेज के आधार पर किसी निर्णय पर न पहुंचें।

आपको बताते चलें कि इस पूरे मामले के बाद शिवसेना अध्‍यक्ष उद्धव ठाकरे ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया था और कहा था कि कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी उत्‍तर प्रदेश में किसानों के यहां जाते है क्‍योंकि उन्‍हें वहां राजनीतिक स्‍टंट करने की जरुरत है। इतना ही नहीं उन्‍होंने कहा था कि राहुल गांधी इस समय मिशन यूपी पर है इसलिये उनके किसी और राज्‍य के किसानों पर हो रहे अत्‍याचार से कोई मतलब नहीं है। इसके बाद ठाकरे ने कहा था कि अगर राहुल गांधी में हिम्‍मत है तो वह पुणे आकर किसानों के दर्द को क्‍यों नहीं सुनते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+