अन्ना मुद्दे पर सरकार में फूट, मंत्री ने बोला गिरफ्तारी गलत
नई दिल्ली । जहां पूरा देश अन्ना के समर्थन में एक जुट खड़ा है और लोग चिल्ला-चिल्ला कर अन्ना को कह रहे है कि अन्ना तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं वहीं यूपीए सरकार ने अन्ना की गिरफ्तारी को बिल्कुल सही ठहराया है। पीएम मनमोहन सिंह, गृहमंत्री पी चिंदबरम और कपिल सिब्बल तो जोर-जोर से यही कह रहे हैं कि जो हुआ सही हुआ। अन्ना की गिरफ्तारी एकदम सही है।
वहीं अन्ना मामले में अब सरकार में फूट पड़ती दिख रही है। यूपीए सरकार के संसदीय कार्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार ने एक न्यूज चैनल में कहा कि शायद अन्ना हजारे को गिरफ्तार करके तिहाड़ जेल नहीं भेजना चाहिए था क्योंकि उनको रेस्ट हाउस में हिरासत में रखा जा सकता था। जिसके बाद से अंदाजा लगाया जा सकता है कि अन्ना की गिरफ्तारी में सरकार भी कहीं ना कहीं शामिल है।
जबकि जबसे अन्ना गिरफ्तार हुए हैं तब से ही सरकार ये राग अलाप रही है कि जो कुछ भी हुआ वो दिल्ली पुलिस ने किया इसमें उसका कोई दोष नहीं है। उसे तो ये तक नहीं पता था कि अन्ना कहां पर है? दिल्ली पुलिस ने कानून व्यवस्था ना बिगड़े इसलिए अन्ना को गिरफ्तार किया।













Click it and Unblock the Notifications