राम के मैदान से अन्‍ना मिटाएंगे भ्रष्‍टाचार का रावण

Anna Hazare to kill corruption from soil of Lord Ram
दिल्‍ली। सरकार ने गांधीवादी अन्‍ना हजारे के आगे घुटने टेकते हुए सरकार ने उन्‍हें बिना किसी शर्त के अनशन करने की इजाजत दे दी है। इसके सा‍थ ही अब अन्‍ना हजारे तिहाड़ जेल से बाहर निकलेंगे। अन्‍ना हजारे के अनशन की जगह अब जेपी पार्क नहीं बल्कि रामलीला मैदान होगा। 2 दिन चले घटनाक्रम में दिल्‍ली पुलिस की 22 शर्तें धीरे-धीरे कम होती गई और उनकी गिरफ्तारी के तीसरे दिन सारी शर्तें खत्‍म हो गई और उन्‍हें अपने मन मुताबिक अनशन करने देने के लिए दिल्‍ली पुलिस राजी हो गई। इसकी जानकारी किरण बेदी ने ट्विटर पर दी है।

रामलीला मैदान भी यूपीए सरकार के लिए परेशानी का सबब बन गया है। इसी साल जून के पहले हफ्ते में योग गुरू बाबा रामदेव ने भी यहीं से सरकार के खिलाफ बिगुल फूंका था। सरकार उनका आंदोलन बंद कराने में सफल रही लेकिन अन्‍ना हजारे के जनसैलाब के सामने सरकार घुटने टेकती नजर आ रही है। अन्‍ना हजारे को पूरे देश से इतना समर्थन मिलेगा शायद इसकी उम्‍मीद सरकार को भी नहीं थी। अगर इसका अंदाजा सरकार को होता तो वह अन्‍ना हजारे को गिरफ्तार करने की हिमाकत नहीं करती।

पूरे देश में आलम यह है कि दिन के समय में लोग हाथों में झंडे और अन्‍ना हजारे के पोस्‍टर लेकर शांति मार्च कर रहे हैं वहीं रात के समय कैंडल मार्च निकालकर अन्‍ना के समर्थन को आग दे रहे हैं। अन्‍ना को मिल रहे जनसमर्थन में सभी वर्ग के लोग शामिल हैं। इनमें युवा बड़े स्‍तर पर शामिल हैं। जो यह संकेत देता है कि लोग भ्रष्‍टाचार से कितना परेशान हैं।

रामलीला मैदान को हम बुराई पर अच्‍छाई की जीत के लिए जानते हैं। यहां जाकर हम उन्‍हीं भगवान राम को याद करते हैं जिन्‍होंने रावण जैसे राक्षस का अंत किया था। हमारा देश भी इस समय भ्रष्‍टाचार नाम का राक्षस इस समय हमारे देश को खाए जा रहा है। अन्‍ना हजारे इस राक्षस को खत्‍म करने की मुहिम शुरू कर चुके हैं। पूरे देश की जनता सेना के रूप में उनके साथ खड़ी है। अब देखना है कि अन्‍ना और जनता रूपी उनकी सेना भ्रष्‍टाचार के रावण को खत्‍म कर सकती है या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+