भगवा रंग और गांधी टोपी से नफरत करती है यूपीए सरकार

नई दिल्ली। अन्ना के अनशन और गिरफ्तारी ने भाजपा को एक नया मुद्दा मिल गया है सरकार को घेरने के लिए। नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज ने यूपीए पर तीखा प्रहार करते हुए कहा है कि सत्तासीन सरकार भगवा रंग और गांधी टोपी से नफरत करती है । उनका इशारा बाबा रामदेव के अनशन पर चली लाठियां और अहिंसावादी अन्ना हजारे की गिरफ्तारी को लेकर था।

सुषमा ने कहा सरकार सत्ता में है तो वे ये सोच रही है कि वो जो चाहे कर सकती है। वो लोगों से उनके अधिकार छिन रही है जो कि संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उसका मन होता है तो वो रामलीला मैदान में आधी रात को डंडे चलवा देती है और जब गांधीवादी अन्ना हजारे अनशन की मांग करते हैं तो उन्हें जेल भिजवा देती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+