अन्ना के साथ भी वो ही होगा जो मेरे साथ हुआ : बाबा रामदेव
नई दिल्ली। आज सुबह दिल्ली में सुबह 7:32 मिनट पर समाजसेवी अन्ना हजारे और उनके समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। अन्ना को हिरासत में लिये जाने के बाद पूरे देश में उनके समर्थकों ने सरकार के खिलाफ विरोध करना शुरू कर दिया है। योग गुरू बाबा रामदेव ने भी स्टार न्यूज से बातचीत करते हुए अन्ना के समर्थन में अपना बिगुल फूंक दिया है और कहा है कि अन्ना के साथ भी सरकार वो ही सुलूख करने जा रही है, जो उनके साथ किया गया था।
सरकार की नियत खराब हो गयी है। वो उसी तरह अन्ना के आंदोलन को कुचलना चाहती हैं जैसा उसने उनके आंदोलन के साथ किया था। बाबा रामदेव ने कहा ये सरकार की तानाशाही है। सरकार खुद भ्रष्ट्र है इसलिए वो भ्रष्ट्राचार को मिटाना नहीं चाहती है। लेकिन सरकार के इस रवैये से जनता वाकिफ हो चुकी है। इसलिए अब असली जवाब जनता ही देगी। बाबा रामदेव ने अन्ना हजारे को पूरी तरह समर्थन देने का ऐलान कर दिया है।
बाबा रामदेव ने कहा सरकार अन्ना को अलोकतांत्रिक करार देती है जो कि अंहिसा के पूजारी है तो इसका मतलब ये कि वो महात्मा गांधी को भी अलोकतांत्रिक मामती होगी। रामदेव मे तीखा प्रहार करते हुए कहा कि सरकार की तानाशाही बर्दाशेत नहीं होगी।













Click it and Unblock the Notifications