अन्ना की गिरफ्तारी उनकी जिद का नतीजा है : यूपीए
अन्ना की जुड़ी हर खबर को जानने के लिए क्लिक करें : अन्ना लाईव
वहीं इससे पहले सूचना प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने भी एक टीवी चैनल पर दिये बयान में कहा है कि दिल्ली पुलिस ने जो भी किया है वो सही है। लेकिन उसने जो किया है वो एक कानूनन प्रक्रिया है, सरकार का इससे कोई लेना-देना नहीं है। मालूम हो कि अन्ना हजारे को आज सुबह पुलिस ने मयूर विहार से हिरासत में लिया था जिसे अब से थोड़ी देर पहले गिरफ्तारी घोषित कर दिया गया है।
आपको बता दें कि रविवार को अन्ना के अनशन की मंजूरी नहीं दी। उसने जेपी पार्क में धारा 144 लगा दी है जिसके चलते अगर अन्ना अनशन करते तो पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर सकती है।जबकि इसके उलट अन्ना की टीम अन्ना के अनशन पर आमदा थी। उसका कहना था कि कुछ भी हो जाये अन्ना का अनशन नहीं टलेगा। अगर हमें गिरफ्तार किया जाता है तो हम जेल में अनशन करेगें।
गौरतलब है कि अन्ना के अंडरटेकिंग को पुलिस ने खाऱिज कर दी थी। दिल्ली पुलिस का कहना है कि अब अगर अनशन होता है तो ये गैरकानूनी होगा। जिसके खिलाफ कार्रवाई होगी। अरविंद केजरीवाल ने भी आवाम से गुजारिंश की थी कि अगर वो लोग गिरफ्तार हो भी जाते हैं तो जनता को अपना आंदोलन नहीं रोकना होगा।













Click it and Unblock the Notifications