हरियाणा : कांग्रेसियों ने लिबर्टी के ब्रांडेड जूते जलाए

मामले की जानकारी राहुल गांधी को होने की बात कहते हुए उन्होंने कहा कि सब कुछ हाईकमान के दिशा र्निदेशानुसार किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि लिबर्टी मालिकों ने श्रमिकों को नौकरी से निकाल कर बेरोजगार कर दिखाया था।
उन पर लाठियां तक बरसवा डाली थी। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के राज्य महासचिव रविंद्र बैनीवाल ने कहा लिबर्टी मालिक श्रमिकों पर अत्याचार करता है औदूसरी ओर चाइना से घटिया क्वालिटी का जूता लेकर लिबर्टी का मार्का लगा कर महंगे दामों पर बेच रहा है। अब ऐसा कुछ बर्दाशत नहीं होने वाला है। हर हाल में श्रमिकों को न्याय मिलेगा। युवा लोकसभा क्षेत्र के प्रधान महक सिंह राणा और हलका घरौंडा और युवा कांग्रेस अध्यक्ष वेदपाल राणा घरौंडा में पिछले 22 दिनों से विरोध प्रदर्शन जारी है।












Click it and Unblock the Notifications