अन्ना की टीम में झगड़ा, पीएम मुद्दे पर भिड़े अग्निवेश-केजरीवाल

नई दिल्ली। इस समय सिविल सोसायटी के वरिष्ठ सदस्य और लोकप्रिय अधिवक्ता प्रशांत भूषण के घर पर अन्ना और अन्ना की टीम एक बैठक कर रही है जहां अन्ना के अनशन की आगे की रणनीति बनायी जा रही है। लेकिन इसी सिविल सोसायटी के सदस्यों में अब विरोधाभास दिखने लगा है।

स्वामी अग्निवेश ने उस समय ये कह कर चौंका दिया कि सरकार केवल पीएम को लोकपाल बिल के दायरे में रखने वाली बात को छोड़कर अगर उनकी सोसायटी की ओर से बनाये गये लोकपाल बिल को मान लेती है तो अन्ना की टीम पीएम और न्यायपालिका को लोकपाल के दायरे में लाने की मांग छोड़ सकती है।

इस बात को सुनकर जितना अंचभित आप और मीडिया वाले हुए हैं उससे कहीं ज्यादा हैरान खुद सिविल सोसायटी के सदस्य हुए हैं। अरविंद केजरीवाल ने स्वामी अग्निवेश के इस बयान को नीजि राय बताया है। उन्होंने कहा कि अन्ना की टीम पूरी तरह संतुलित है । उसमें किसी भी तरह का कोई मतभेद नहीं है। अग्निवेश ने ये क्यों कहा ये तो वो ही बेहतर बता सकते हैं।

आपको बता दें कि बुधवार देर शाम अन्ना के अनशन की जगह पर दिल्ली पुलिस ने मुहर लगा दी। अब ना तो जंतर-मंतर और ना ही रामलीला मैदान, अब अन्ना के अनशन की जगह होगी जेपी नेशनल पार्क।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+