2 भाजपा और 1 बसपा के विधायक सपा में शामिल

Samajwadi Party leaders
लखनऊ। प्रदेश की राजनीति में एक बड़ा परिवर्तन हुआ जब भाजपा व बसपा के विधायक सपा में शामिल हो गए। प्रत्याशी बनने के लालच में पार्टी बदलने की होड़ कुछ नेताओं में ऐसे दिखायी दी कि जैसे सपा में शामिल होने के बाद उनकी कुर्सी विधान सभा में पक्की हो ही जाएगी। अपने राजनैतिक प्रतिद्वंदी की पार्टी को कमजोर करना तथा उनके विधायकों को तोड़कर अपनी पार्टी में शामिल करने की होड़ में इस बार सपा ने बाजी मारी और बसपा व भाजपा के नामी विधायकों को अपने साथ मिला लिया।

समाजवादी पार्टी में शामिल होने वाले विधायकों में भाजपा के यशपाल चौहान व राजेन्द्र सिंह प्रमुख रहे जबकि भगवान शर्मा उर्फ गुडडू पंडित ने बसपा से अपना नाता तोड़ लिया उधर पूर्व विधायकों में गोमती यादव और किशनपाल सिंह बघेल ने भी सपा का दामन लिया। इन्हें पार्टी में शामिल करते हुए सपा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव और विधानसभा में नेता विरोधी दल शिवपाल सिंह यादव ने विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी घोषित कर दिया।

पार्टी में शामिल होने के साथ ही सपा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने साफ कर दिया कि श्री शर्मा बुलंदशहर के डिबाई, श्री सिंह तेहाबाद, श्री चौहान सिकन्दराराऊ और गोमती यादव को बक्शी का तालाब विधानसभा सीट से प्रत्याशी होंगे। माफिया से राजनीतिज्ञ बने श्री शर्मा ऊर्फ गुड्डू पंडित पर बलात्कार संबंधी लगे आरोपों के बारे में पूछने पर सपा नेता तिलमिला उठे और कहा कि इन्हें गलत आरोप में फंसाया गया है। ज्ञात हो कि श्री शर्मा पर लगे आरोपों में सपा ने भी आरोप लगाए थे।

सपा में श्री शर्मा के शामिल होने के बाद जब सपा नेताओं से यह प्रश्न किया गया कि पूर्व में पार्टी ने ही एक पत्रकार वार्ता कर श्री शर्मा पर बलात्कार समेत कई गंभीर आरोप लगाये थे तो अब क्या हो कि आरोपियों को सपा में जगह दे दी गयी। इस पर जवाब देते हुए नेताप्रतिपक्ष श्री शिवपाल यादव ने कहा कि गुड्डू पंडित को मुख्यमंत्री सचिवालय पंचम तल पर बैठे एक वरिष्ठ अधिकारी के इशारे पर फंसाया गया था। मुख्यमंत्री मायावती ने पिछले साल हुये पंचायत चुनाव में चौदह लोगों के अपहरण मामले में श्री शर्मा की गिरफ्तारी के आदेश दिये थे।

सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मायावती सरकार घोटालों की सरकार है। सडक और पुल निर्माण के पैसे को मूर्ति और पार्कों पर खर्च कर दिया गया है। सपा सरकार आने पर जांच कराकर दोषी लोगों को जेल भेजा जायेगा। दूसरी ओर श्री शर्मा के सपा में शामिल होने की खबर आते ही बसपा की ओर एक बयान जारी किया गया जिसमें कहा गया कि श्री शर्र्मा अब अपनी सही जगह पहुंच चुके हैं। वह अपराधी प्रवृत्ति के हैं तथा सपा अपराधियों को सरंक्षण देने वाली पार्टी है। पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा का नाम लिए बगैर श्री यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पांच कालीदास मार्ग के बगल छह कालीदास मार्ग पर रहने वाले मंत्री रहे एक विधान परिषद सदस्य के यहां रुपये गिनकर मुख्यमंत्री के यहां पहुंचाये जाते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+