मुंबई की जालसाज हसीना दिल्‍ली में गिरफ्तार

Delhi: Mumbai woman held in city with forged credit cards
दिल्‍ली। दिल्‍ली पुलिस ने फर्जी क्रेडिट कार्ड से खरीददारी कर लाखों का चूना लगाने वाली एक शातिर और खुबसूरत युवती को गिरफ्तार किया है। कुछ दिन पूर्व ही वह मुंबई से दिल्‍ली खरीददारी करने के लिये विमान से आई थी। पुलिस ने युवती के पास से 6 फर्जी क्रेडिट कार्ड बरामद किया है और गिरफ्तारी की सूचना मुंबई पुलिस को दे दी है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार युवती से पूछताछ कर रही है।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार एक रिटेल शोरूम के कर्मचारियों की शिकायत पर जांच के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि बीते 4 अगस्त को राजौरी गार्डन स्थित शॉपर्स स्टॉप से शिकायत मिली की एक युवती खरीददारी करने के बाद विभिन्न बैंकों के फर्जी क्रेडिट कार्ड से भुगतान कर रही है। सूचना पर पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और पूछताछ शुरु कर दी। मुंबई की रहने वाली 27 साल की विनीता कुमारी ने बताया है कि मुंबई में रहने वाली महिला शर्मिला उसे फर्जी क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराती है।

उसके जरिये वह मॉल में महंगे सामानों की खरीददारी करती है। पुलिस के मुताबिक वह 25 बार अलग-अलग बैंकों के फर्जी क्रेडिट कार्ड से लाखों की खरीददारी कर चुकी है। पुलिस ने बताया कि विनीता खरीददारी करने के लिए 3 अगस्त को विमान से दिल्ली आकर पहाड़गंज के एक होटल में ठहरी थी। 4 अगस्त को खरीददारी करने के बाद विनीता सीधे विमान से मुंबई जाने की तैयारी में थी।

अंग्रेजी और सुंदरता को बनाती थी ढ़ाल

पुलिस ने बताया कि कई बार खरीददारी करने के दौरान अगर कोई कार्ड के बारे में जांच करता था तो विनीता उसे फौरन अंग्रेजी में इतनी दलीलें पेश कर देती थी कि सवाल पूछने वाला शांत हो जाता था। पुलिस ने यह भी बताया कि अगर व‍ह खुद कभी फंसती थी तो फौरन अपने मोहक अंदाज का प्रयोग कर लोगों को मामले से भटका कर वहां से फरार हो जाती थी। फिलहाल पुलिस इस मामले में औश्र छानबीन कर रही है क्‍योंकि पुलिस का मानना ह‍ै कि इस तरह के कई कार्ड प्रयोग में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+