ब्रह्मपुत्र के पानी का बहाव नहीं रोकेगा चीन: मनमोहन सिंह

संसद में राज्यसभा के प्रश्नकाल के दौरान प्रधानमंत्री ने विपक्ष से भी यह अपील की कि इस मामले को मुद्दा बनाकर भारत को चीन से अपने संबंधों को बिगाड़ना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि चीन और भारत अच्छे पड़ोसी हैं और दोनों को अपने संबंधों को बेहतर बनाकर रखना चाहिए। इस मामले पर राज्यसभा में एक सवाल देते हुए विदेश मंत्री एसएम कृष्णा ने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह इस मामले में चीनी प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ से वार्ता कर चुके हैं। चीन ने भारत को आश्वासन दिया है कि नदी के बहाव को मोड़ा नहीं जाएगा।
चीन पिछले काफी समय से सूखे का सामना कर रहा है। ऐसे में खेती के लिए पानी मुहैया करने के लिए चीन ने इस नदी के पानी का रुख अपनी तरफ मोड़ने के लिए इस पर बांध बनाया है। चीन का उद्देश्य इस पानी से बिजली पैदा करना भी है। चीन की इस सोच के बाद भी भारत ने कोई कड़ा कदम नहीं उठाया है। यह नदी भारत के अरुणाचल प्रदेश में खेती के लिए पानी का मुख्य स्रोत है। इसके अलावा यह नदी भूटान और बांग्लादेश से भी होकर बहती है। भारत के अलावा इन देशों को भी इसका विरोध करना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications