लोकसभा में महंगाई पर बहस जारी
इससे पहले संसद के मानसून सत्र के दूसरे दिन संसद के दोनों सदनों की कार्रवाई महंगाई पर विपक्ष के हंगामे के बाद स्थगित करनी पड़ी थी। एनडीए ने राज्यसभा को चिट्ठी लिखकर महंगाई पर बहस करने की मांग की थी। इसके बाद सरकार ने नियम 184 के तहत चर्चा करने के लिए मानसून सत्र के तीसरे दिन को चुना था। विपक्ष ने सरकार पर दबाव बनाने के लिए महंगाई के मुद्दे पर बहस की मांग की थी। लोकसभा में महंगाई के मुद्दे पर बहस के बाद वॉयस वोटिंग भी की जाएगी।
महंगाई पर बहस की विपक्ष की मांग माने जाने के बाद तीसरे दिन की कार्रवाई सुचारू रूप से चली। मानसून सत्र के तीसरे दिन प्रश्नकाल भी शांतिपूर्ण ढंग से पूरा हुआ। विपक्षी पार्टी एनडीए ने कहा कि अगर सरकार महंगाई पर ध्यान दे तो 2 या 3 महीने के अंदर ही इस पर नियंत्रण किया जा सकता है। यशवंत सिन्हा ने कहा कि महंगाई की सबसे ज्यादा मार देश की गरीब जनता पर पड़ रही है। सरकार इस मामले असहाय हो चुकी है और इस तहर की असहाय सरकार जनता की भलाई नहीं कर सकती है।
महंगाई पर चल रही बहस पर अपना जवाब देते हुए कांग्रेस ने कहा कि सरकार को भी महंगाई पर उतनी ही चिंता है जितनी विपक्ष को है। सरकार की तरफ से बोलते हुए कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि महंगाई की मार से केवल भारत ही नहीं दुनिया के दूसरे देश भी परेशान हैं। उन्होंने इस मामले पर विपक्ष से सहयोग की अपील भी की।













Click it and Unblock the Notifications