नजरबंद महबूबा-गिलानी ने जमकर प्रशासन को कोसा

गौरतलब है कि सोपोर में एक युवक नाजिम राशिद की पुलिस हिरासत में मौत हो गई है। उनके प्रवक्ता ने बताया कि आज सुबह से ही उनके घर में भारी संख्या में सुरक्षा बल के जवानों को तैनात कर दिया गया है। महबूबा ने नाजिम की मौत के लिए पुलिस को जिम्मेदार ठहराया है, उनका कहना है कि पुलिस ने जानबूझकर नाजिम को मार डाला है। और यही नहीं उन्होंने आग उगलते हुए कहा कि अब तक कश्मीर में 120 युवा मारे जा चुके हें लेकिन सरकार ने एक भी हत्यारे को सजा नहीं दी है।
यही नहीं महबूबा के साथ ही हुर्रियत कांफ्रेंस के नेता सैयद अली गिलानी को नजरबंद कर दिया। अधिकारियों ने गिलानी को ऊपरी शहर हैदरपोरा स्थित उनके आवास में नजरबंद कर दिया। वह भी सोपोर रवाना होने वाले थे।
आपको बता दें कि उत्तरी कश्मीर के सोपोर इलाके में रविवार को क्रैंकशिवन इलाके के रहने वाले नाजिम राशिद उर्फ अंजुम (26) को पुलिस ने गुरुवार को कस्बे में आतंकवादियों के हाथों हुई मोहम्मद अशरफ की मौत के सिलसिले में पकड़ा था। जिसकी हिरासत में मौत हो गयी।












Click it and Unblock the Notifications