उत्तराखंड: शराबी के साथ-साथ जुआरी भी हैं भोले के भक्त

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार परमंगलवार की देर रात को होटल मयूर में छापा मारा। होटल के 2 कमरों में जुआ खेल रहे 45 कांवडियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। मौके पर पुलिस के पहुंच जाने के बाद कावडि़यों ने वहां से भागने की कोशिश भी की। लेकिन वे भागने में कामयाब नहीं हो पाए। पुलिस ने कावडि़यों के पास से लगभग 4 लाख की नगदी भी बरामद की।
ये सभी कांवडिये उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनको जेल भेज दिया है। गिरफ्तारी के बाद वहां मौजूद बाकी कावडि़यों ने बवाल मचाना शुरू कर दिया। पुलिस का कहना है कि कावडि़यों को हटाने के लिए पुलिस भेज दी गई थी। कावडि़यों ने अपने साथियों की रिहाई के लिए हाईवे जाम करने की भी कोशिश की।
पुलिस अब इस मामले की भी जांच कर रही है कि कहीं दूसरे इलाकों में भी तो कावडि़ये इस तरह के मामलों मे शामिल नहीं है। पुलिस गिरफ्तार कावडि़यों से यह भी पूछ रही है कि इन लोगों के पास इतनी भारी मात्रा में नगदी कहां से आई।












Click it and Unblock the Notifications