3 दिन बाद भी बालकृष्णन का सुराग नहीं, सीबीआई ने सम्मन जारी किया
हरिद्वार। योग गुरू बाबा रामदेव के बेहद करीबी आचार्य बालकृष्णन अभी भी लापता है, उनका कोई अता-पता नहीं चल रहा है, उनको खोजने के लिए पुलिस की पूरी टीम जुटी हुई है, इसी बीच खबर आ रही है कि बालकृष्णन के लिए सीबीआई का समन जारी कर दिया है। सीबीआई ने बालकृष्णन को 28 जुलाई को तलब किया।
गौरतलब है कि बाबा रामदेव के बेहद करीबी कहे जाने वाले आचार्य बालकृष्णन लापता हो गये हैं, वो कहां है इस बारे में कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है। आपको बता दें कि सोमवार को आचार्य बालकृष्णन के खिलाफ फर्जी दस्तावेज देकर पासपोर्ट देने का आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था।
ये केस सीबीआई ने दर्ज करवाया है, तब से आचार्य बालकृष्णन लापता हो गये हैं। उनका कहीं कुछ पता नहीं चल रहा है। उनके ऊपर मुकदमा दर्ज हो गया है इसलिए उनकी गिरफ्तारी भी संभव थी लेकिन वो पहले ही गायब हो गये है, उनके लापता होने की एफआईआर उन्ही के बॉडीगार्ड ने कनखल थाने में कराई है लेकिन उनके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पायी है।
;












Click it and Unblock the Notifications