लोकायुक्त की रिपोर्ट के बाद येदुरप्पा पर फैसला: गडकरी

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए बीजेपी कार्यालय पर नितिन गडकरी ने कहा कि कर्नाटक में अवैध खनन हुआ है या नहीं अभी इस पर लोकायुक्त की रिपोर्ट पेश नहीं हुई है। इसके लीक होने पर केवल अटकलें लगाई जा रही हैं कि इसमें राज्य सरकार के मंत्री और खुद मुख्यमंत्री शामिल हैं। गडकरी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि राज्य सरकार इस मामले में किसी तरह के घोटाले में शामिल नहीं होगी।
यह सवाल पूछे जाने पर कि अगर येदुरप्पा इस घोटाले में शामिल हुए तो उनसे इस्तीफा मांगा जाएगा, इस पर गडकरी ने कोई भी प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की। उन्होंने कहा कि इस मामले में अभी जांच की प्रक्रिया जारी है। इस बारे में रिपोर्ट में क्या लिखा गया है यां क्या कहा जा रहा है इसकी जानकारी रिपोर्ट पेश होने के बाद ही पता चलेगी। गडकरी ने कहा कि हम अवैध खनन पर पेश होने वाली रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। पार्टी हाई कमान इसके बाद ही कोई निर्णय लेगा।












Click it and Unblock the Notifications