अमर सिंह के बाद अगली पेशी रेवती रमण सिंह की
तीन घंटे की पूछ-ताछ में क्या हुआ इस बारे में मीडिया को जानकारी नहीं दी गयीं लेकिन जो खबर मिल रही है उसके मुताबिक सांसदों को जो एक करोड़ रूपये दिये गये थे उसके बारे में अमर सिंह ने कहा है कि उन्हें कुछ भी मालूम नहीं है।
गौरतलब है कि दलाल सुहैल हिंदुस्तानी ने खुलासा किया है कि बीजेपी सांसदो को देने के लिए पैसा अमर सिंह के घर से आया था। हो सकता है अगले सप्ताह फिर से अमर सिंह से पूछ-ताछ की जाये, उसके बाद फैसला किया जायेगा कि अमर सिंह को गिरफ्तार किया जाये या नहीं।
खबर ये भी आ रही है कि अमर सिंह के फोन नंबर के बारे में भी पूछा गया लेकिन अमर सिंह ने उससे भी अपने आप अनभिज्ञ बताया। मर सिंह शुक्रवार को सुबह 10:45 बजे चाणक्य पुरी पहुंचे थे। उसके बाद उनसे तीन घंटे तक पूछताछ हुई थी।
अमर सिंह के बाद दिल्ली क्राइम ब्रांच ने सपा नेता रेवती रमण सिंह को सवाल-जवाब के लिए तलब किया है। फिलहाल रेवती रमण सिंह दिल्ली में उपस्थित नहीं है, वो सोमवार को क्राइम ब्रांच के सामने उपस्थित हो सकते हैं। इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली की एक अदालत ने नोट के बदले वोट मामले में गिरफ्तार सुहैल हिंदुस्तानी और संजीव सक्सेना को तिहाड़ जेल भेज दिया है।













Click it and Unblock the Notifications