पाक ने नहीं दी थी ओसामा को पनाह: परवेज मुशर्रफ

वॉशिंग्टन में अपने एक भाषण के दौरान मुशर्रफ ने कहा कि हम अमेरिका और दुनिया को यह बताना चाहते हैं कि ओसामा को पाक ने पनाह नहीं दी थी। मुशर्रफ ने कहा कि ओसामा बिन लादेन 5 साल तक पाकिस्तान में था। इसमें से 2 साल तक मैं पाकिस्तान का राष्ट्रपति था। मुझसे इस बात का कोई भी अंदाजा नहीं था। कोई इस पर विश्वास करे या न करे लेकिन ओसामा बिन लादेन के पाकिस्तान में होने की जानकारी हमें नहीं थी।
पाकिस्तान में तख्तापलट करने के बाद परवेज मुशर्रफ ने 1999 से लेकर 2008 तक शासन चलाया था। अमेरिका में 9/11 हमले के बाद मुशर्रफ ने अमेरिका के साथ्ा आतंक की लड़ाई में उसका साथ देने के लिए तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज डब्लू बुश के साथ हाथ मिलाया था। मुशर्रफ ने कहा कि ओसामा बिन लादेन के पाकिस्तान में पाए जाने की घटना के बाद से अमेरिका और पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव आया है। 2 मई को पाकिस्तान के एबटाबाद में अमेरिकी सेना ने आतंकी ओसामा बिन लादेन को मार गिराया था। यह जगह पाकिस्तानी सेना के अड्डे से कुछ ही दूरी पर थी।
परवेज मुशर्रफ इस समय लंदन में रह रहे हैं। वे पाकिस्तान वापसी का भी मन बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे पाकिस्तान वापसी कर वहां 2013 में होने वाले चुनावों में हिस्सा लेना चाहते हैं। मुशर्रफ ने कहा कि आतंकवाद के खात्मे के लिए पाकिस्तान ने हमेशा ही अमेरिका का साथ दिया है। आतंकवाद के खात्मे के लिए यह जरूरी है कि वॉशिंग्टन और इस्लामाबाद अपने रिश्तों को सुधारें।












Click it and Unblock the Notifications