सेना प्रमुख की उम्र पर विवाद नहीं: एके एंटनी

एंटनी ने कहा कि अब सेना प्रमुख की उम्र को लेकर कोई विवाद नही बचा है। उनकी उम्र उनके मेट्रिकुलेशन के सर्टिफिकेट के हिसाब से मानी गई है। इसके हिसाब से ही वे रिटायरमेंट लेंगे। सेना के नियमों के हिसाब से सेना प्रमुख 62 साल की उम्र तक ही सेना प्रमुख रह सकता है। इस हिसाब से अगले साल मई में सेना प्रमुख वीके सिंह अपने 62 साल पूरे कर लेंगे।
मेट्रिकुलेशन के सर्टिफिकेट में उनकी उम्र 10 मई 1951 दर्ज है जबकि यूपीएसी के फार्म में उनकी उम्र 10 मई 1950 दर्ज है। जिसको लेकर पिछले काफी समय से विवाद चला आ रहा था। सेना प्रमुख ने भी अपनी उम्र 10 मई 1951 ही बताई थी। जिसे अटॉर्नी जनरल और कानून मंत्रालय ने मान लिया था। जिसके बाद उनके रिटायरमेंट की भी तारीख्ा तया कर दी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications