एशिया के विकास में अहम भूमिका निभा सकता है भारत: हिलेरी क्लिंटन

India can play important role in Asian development
चेन्‍नई। 3 दिन के भारतीय दौरे के दौरान यहां पहुंची अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि आने वाले समय में भारत को एशिया में और ज्‍यादा महत्‍वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। आने वाले समय में भारत एशिया के विकास में अहम भूमिका निभा सकता है। भारत ने पिछले कुछ समय से जिस तरीके से आर्थिक क्षेत्र में उन्‍नति की है उस हिसाब से भारत को एशिया के विकास में अहम भूमिका निभानी चाहिए।

हिलेरी ने कहा कि भारत कि 21वीं सदी में भारत एक बड़ी शक्ति के रूप में उभरा है। इस दौरान भारत और अमेरिका के बीच कई बड़ी साझेदारियां हुई हैं। अमेरिका ने हमेशा ही अंतर्राष्‍ट्रीय मंच पर भारत का पक्ष लिया है। उन्‍होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में भारत और अमेरिका एक दूसरे क बड़े सहयोगी के रूप में उभरेंगे। अमेरिका आने वाले समय में भारत को व्‍यापार के रूप में बड़े सहयोगी की तरह देख रहा है।

हिलेरी क्लिंटन ने यह भी कहा कि भारत को अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर पर होने वाले सम्‍मेलनों में अमेरिकी रुख का पक्ष लेना चाहिए। एशिया में 21वीं सदी में विकास के बहुत अवसर हैं। भारत को आगे बढ़कर इन अवसरों को भुनाना चाहिए। भारत में वह क्षमता है कि वह एशिया का नेतृत्‍व कर सके। भारत अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर पर होने वाले ज्‍यादातर सम्‍मेलनों का हिस्‍सा बन रहा है। उन्‍होंने यह भी कहा कि दुनिया के ज्‍यादातर बड़े देश अमेरिका की तरह ही भारत का समर्थन करते हैं।

एशिया में पिछले कुछ सयम से चीन की ताकत काफी बढ़ी है। अमेरिका अपने सहयोग से भारत को चीन के बराबर खड़ा करना चाहता है ताकि भविष्‍य में आर्थिक विकास के लिए यहां से समर्थन जुटाया जा सके। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को स्थायी सदस्यता के सवाल पर हिलेरी क्लिंटन ने कहा है कि अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा पहले ही भारत की स्‍थायी सदस्‍यता का समर्थन कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+