कानपुर : एयर इंडिया प्लेन की इमरजेंसी लैडिंग, यात्रियों में चेतन भगत भी

आपको बता दें कि दिल्ली-कानपुर-कोलकाता रूट से जा रहे एयर इंडिया के प्लेन, जिसका नंबर 9801 हैं, कि अब से थोड़ी देर पहले इमरजेंसी लैंडिग हुई है। प्लेन में 52 यात्री सवार थे, जिसमें मशहूर लेखक चेतन भगत भी शामिल थे । फिलहाल क्रू मेंबर समते सभी यात्री सुरक्षित हैं।
अब से थोड़ी देर पहले चेतन भगन ने टि्वटर पर टि्वट किया है कि थोड़ी देर पहले, जब एयर इंडिया के विमान ने जैसे ही उड़ान भरना शुरू किया था, तभी उसमें तकनीकि खराबी आ गयी जिसकी वजह से वो रन वे पर फिसल गया, प्लेन के पहिए रन वे पर कीचड़ मे धंस गये। लेकिन किसी भी तरह के जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। इसलिए डरने और परेशान होने की कोई बात नहीं हैं।
चेतन भगत ने टि्वट में ये भी लिखा है कि ऊपर वाले का मैं शुक्रिया अदा करता हूं कि सभी लोग सुरक्षित हैं और एक बड़ी भयंकर त्रासदी होने से बच गई है। अफसोस कि ये एक सेना का हावई अड्डा है इसलिए मैं कीचड़ में धंसे पहिए की तस्वीरें टि्वट नहीं कर सकता हूं। लेकिन मैं आपको बता दूं कि सूझ-बूझ और ऊपरवाले की दया से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।












Click it and Unblock the Notifications