दिल्ली: ज्वेलर से लूटे 10 लाख
दिल्ली।
बदमाशों ने ज्वेलर भाइयों को बंधक बनाकर तिजोरी में रखे दस लाख, रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने एक भाई को लोहे की रॉड मारकर जख्मी कर दिया। किसी प्रकार दोनों ने मुक्त होकर मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी हालत में किरण पाटिल (29) को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत स्थिर हैं। id="toptextpromo">किरण
पाटिल परिवार के साथ 1/6799, गली लोहिया, ईस्ट रोहताश नगर में रहता है। किरण का 1/9237 वेस्ट रोहताश नगर में जेवरात बनाने का काम करता है। किरण शनिवार रात को अपने चचेरे भाई संतोष के साथ काम करवा रहा था। इस बीच हथियारबंद तीन बदमाश अंदर दाखिल हो गए। एक बदमाश ने तमंचा दिखाते हुए किरण से तिजोरी की चाबी मांगी। विरोध करने पर दूसरे बदमाश ने लोहे की रॉड किरण के सिर पर दे मारी। किरण के गिरते ही बदमाशों ने दोनों भाइयों को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>एक
बदमाश ने तिजोरी में रखे एक लाख 40 हजार रुपये कैश, करीब 8.50 लाख के सोने और चांदी के जेवरात, पीड़ितों के मोबाइल, उनके पहने हुए जेवरातों को एक बैग में डाल लिया। बाद में बदमाशों ने दोनों भाईयों को कमरे में कैद किया और मौके से फरार हो गए। किसी प्रकार दोनों भाईयों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने किरण को जख्मी हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।











Click it and Unblock the Notifications