फैज उस्मानी की मौत की होगी सीबी-सीआईडी जांच : डीजीपी
गौरतलब है कि मुंबई पुलिस, गुजरात घमाकों के लिए जिम्मेदार अफजल उस्मानी के भाई फैज को मुंबई धमाकों में दोषी होने के शक पर, पूछताछ के लिए कल दोपहर को अपने साथ ले गयी थी लेकिन फैज की तबियत बहुत ज्यादा बिगड़ गयी और वो सीधे थाने से अस्पताल पहुंच गया जहां उसकी ब्रेन हेमरेज से मौत हो गयी।
जिस पर फैज के परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि फैज की मानसिक रूप से हत्या की गयी है, उसकी मौत पुलिस के टार्चर करने के कारण हुई है। फैज बिल्कुल भला चंगा था। पुलिस ने उसे मानिसक रूप से प्रताड़ना दी थी जिसके चलते मौत का शिकार बन गया। फैज के परिवार वालों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और शव को ले जाने से इंकार कर दिया।
फैज की मौत पर हो रहे हंगामें का जायजा लेने पहुंचे उस क्षेत्र के विधायक अबू काजमी ने भी पुलिस के ऊपर टार्चर का आरोप लगाया। उन्होंने भी कहा पुलिस ने फैज को इतना दवाब किया, वो मर गया।













Click it and Unblock the Notifications