जानबूझकर पुलिस ने ही मारा है फैज को : अबू काजमी

लेकिन वहां भी उसके ऊपर सवालिया निशान लग गये हैं। मुंबई पुलिस, गुजरात घमाकों के लिए जिम्मेदार अफजल उस्मानी के भाई फैज को मुंबई धमाकों में दोषी होने के शक पर, पूछताछ के लिए अपने साथ ले गयी थी लेकिन अचानक ऐसा क्या हुआ कि फैज की तबियत बहुत ज्यादा बिगड़ गयी और वो सीधे थाने से अस्पताल पहुंच गया जहां उसकी ब्रेन हेमरेज से मौत हो गयी।
जिसपर फैज के परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि फैज की मानसिक रूप से हत्या की गयी है, उसकी मौत पुलिस के टार्चर करने के कारण हुई है। फैज बिल्कुल भला चंगा था। पुलिस ने उसे मानिसक रूप से प्रताड़ना दी थी जिसके चलते उसकी मौत हुई है। फैज के परिवार वालों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और शव को ले जाने से इंकार कर दिया।
फैज की मौत पर हो रहे हंगामें का जायजा लेने पहुंचे उस क्षेत्र के विधायक अबू काजमी । जिन्होंने पुलिस के ऊपर टार्चर का आरोप लगाया। उन्होंने भी कहा पुलिस ने फैज को इतना दवाब किया, वो मर गया। इस मामले की जांच होनी चाहिए।
;











Click it and Unblock the Notifications