बयान से पलटे सुबोधकांत सहाय तो मॉडल ने बताया झूठा
वो पर्यटन विभाग देखते है इसलिए इस तरह के समारोह में उन्हें आना जाना पड़ता है। उन्होंने मुंबई हमलों पर कुछ नहीं कहा है उनके नाम पर जो बयान दिखाये जा रहे हैं वो किसी और के है। उन्होंने कहा कि समारोह के दौरान उन्हें जब मुंबई हमले की खबर मिली तो वो उठ कर यानी शो छोड़ कर चले गये थे।
खैर ये तो कहना है सुबोधकांत सहाय का लेकिन वो कितना सच बोलते है इस बात का अंदाजा आप उस मॉडल की बातों से लगा सकते है जो खुद शो में मौजूद थी। मॉडल रेणु पांडे ने कहा कि सहाय के शो छोड़ने की बात तो तब आती ना जब शो उस समय शुरू होता जब धमाके हुए थे। शो तो रात साढ़े दस बजे शुरू हुआ था और सहाय मुख्य अतिथि के रूप में शो में मौजूद थे।
गौरतलब है कि बुधवार शाम 6.40 बजे से और 7 बजे के बीच में तीन धमाके हुए थे और 7.15 बजे तक ये खबर पूरे देश में फैल चुकी थी। अब आप खुद ही अंदाजा लगा सकते हैं कि सहाय ने किस हद तक और किस बेबाकी से झूठ बोला है।













Click it and Unblock the Notifications