कराची में अवैध रिश्ते बन रहे हैं हत्याओं का कारण

कराची में पिछले कुछ दिनों में ही अलग-अलग मामलों में 150 से ज्यादा हत्याओं को अंजाम दिया गया है। रहमान मलिक ने कहा कि इनमें से 100 से ज्यादा हत्या से जुड़े मामले अवैध संबंधों से जुड़े हैं। ऐसे लोग अवैध रिश्तों की वजह से अपनी पत्नी या महिला मित्रों की साजिश का शिकार हुए हैं। लगभग 30 फीसदी ही ऐसे मामले आए हैं जिनमें किसी को निशाना बनाकर मारा गया हो।
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय में कराची में जितनी भी हत्याएं हुई हैं उनमें जांच करने पर यह पाया गया है कि ज्यादातर मामले अवैध संबंधों से जुड़े निकले। इससे पहले रहमान मलिक ने पाकिस्तान की आर्थिक राजधानी में हो रहे हमलों के लिए तालिबान को जिम्मेदार ठहराया था। इस पर रहमान मलिक ने कहा कि कुछ ऐसे हमले थे जिनमें तालिबान का हाथ हो सकता है।
पिछले हफ्ते पीपीपी के एक वरिष्ठ नेता ने सिंध के 'मोहाजिरों" या उर्दू बोलने वाले निवासियों पर अशोभनीय टिप्पणी की थी जिसके बाद वहां संघर्ष शुरू हो गया था। इसमें 10 लोग मारे गए थे और 25 लोग घायल हो गए थे। रहमान ने कहा कि इलाके में शांति स्थापित करने की कोशिशे जारी हैं। फिलहाल पाकिस्तानी गृहमंत्री के इस अवैध संबंधों वाले बयान ने पाकिस्तान में एक बार फिर हिंसा का माहौल तैयार होने का डर बन गया है।
;











Click it and Unblock the Notifications