तय समय पर होगी भारत-पाक वार्ता: एसएम कृष्णा

मुंबई हमलों की निंदा करते हुए अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने भी कहा था कि वे अपने भारत दौरे में कोई फेरबदल नहीं करने वाली हैं। इसके लिए वे 26 जुलाई को दिल्ली पहुंच जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि मैं उम्मीद करती हूं कि मुंबई में हुए सीरियल ब्लास्ट का असर भारत-पाक के बीच होने वाली वार्ता पर नहीं पड़ेगा।
इससे पहले ऐसी शंका जाहिर की जा रही थी कि मुंबई में हुए सीरियल बम धमाकों का असर 26 जुलाई को होने वाली वार्ता पर पड़ सकता है। भारत जब तक इस हमले में पाकिस्तान की भूमिका की जांच नहीं कर लेता तब तक इस वार्ता को टाला जा सकता है। ऐसे में इस स्थिति को साफ करते हुए एसएम कृष्णा ने कहा कि अभी इसके कोई संकेत नहीं मिले हैं कि इस हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ है इसलिए यह वार्ता जारी रखी जाएगी।
इससे पहले 2008 में हुए मुंबई 26/11 हमलों के बाद से भारत के बीच वार्ता नहीं हो पाई थी। इस हमले में पाकिस्तान का हाथ था। जिस वजह से दोनों देशों के संबंधों में काफी कड़वाहट आ गई थी। इसके बाद भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्री 23-24 जून को इस्लामाबाद में मिले थे। उसके बाद भारत में वार्ता का समय तय किया गया था। भारतीय विदेश मंत्री एसएम कृष्णा ने कहा था कि इस वार्ता में आतंकवाद पर चर्चा की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications