तीन धमाकों से दहली मुंबई- देखें ताज़ा अपडेट

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी के तीन स्‍थानों- जवेरी बाजार, खाओ गली और ओपेरा हाउस में 11 मिनेट के अंदर तीन धमाके हुए। इन धमाकों के पीछे पाकिस्‍तानी आतंकी संगठनों का हाथ होने की आशंका व्‍यक्‍त की जा रही है। मुंबई में हुए इस आतंकी हमले ने एक बार फिर पूरे देश को हिला दिया है। पुलिस पूरे शहर में सर्च ऑपरेशन चला रही है।

देखें- मुंबई धमाकों की तस्‍वीरें
देखें- इमर्जेंसी नंबर
देखें- वीडियो में खबरें


2:00 बजे। गृहसचिव ने कहा कि मुंबई में हुए ब्‍लास्‍ट की जांच एटीएस, फॉरेंसिक साइंस टीम, नेशनल इंवेस्‍टीगेशन की टीम, केंद्रीय फॉरेंसिक साइंस से चार टीमें, नेशनल कोस्‍ट गार्ड की टीम, एनआईए के डायरेक्‍टर जनरल और मुंबई पुलिस धमाकों की जांच कर रहे हैं।

11:45 बजे। भाजपा ने राहुल गांधी से कहा शर्म करें मौत पर राजनीति करना ठीक नहीं।

10:45 बजे। राहुल गांधी ने गैरजिम्‍मेदाराना बयान देते हुए कहा कि ऐसे धमाके तो इराक और अफगानिस्‍तान में रोज होते रहते हैं। रही बात भारत की तो हम 99 प्रतिशत हमलों को रोक लेते हैं। 100 प्रतिशत को रोकना असंभव है। (पढ़ें खबर विस्‍तार से)

12:00 बजे। राहुल गांधी और चिदंबरम के बयान पर राजनीति गर्म होने लगी है। कई दलों ने तीखी प्रतिक्रियाएं दर्ज करायी हैं।

11:30 बजे। भाजपा नेता लाल कृष्‍ण आडवाणी मुंबई पहुंचे और लोगों से मिले। उसके बाद वो केईएम अस्‍पताल भी गये और घायलों का हालचाल लिया।

11:00 बजे। भारतीय जनता पार्टी के शहनवाज हुसैन और शिवसेना के नेता मनोहर जोशी ने राहुल गांधी की कड़ी निंदा की।

10:45 बजे। अमेरिका की

10:30 बजे। भारतीय जानता पार्टी ने चिदंबरम के बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि घनी आबादी को दोष देकर चिदंबरम अपनी सरकार की नाकामी छिपा रहे हैं।

10:00 बजे। चिदंबरम ने कहा कि देश की आबादी ज्‍यादा होने के कारण आतंकी वारदातों को रोकना मुश्किल होता है।

9:47 बजे। महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री पृथ्‍वीराज चव्‍हाण ने कहा कि मुंबई पुलिस व फॉरेंसिक टीमों ने रात भर में ज्‍यादा से ज्‍यादा सबूत इकठ्ठा करके जांच एजेंसियों को भेज दिये हैं।

9:52 बजे। पत्रकारों ने सवाल पर इसे खुफिया विभाग की नाकामी होने से इंकार किया।

9:48 बजे। चव्‍हाण ने कहा कि मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए और घायलों को पचास-पचास हजार रुपए का मुआवजा दिया जायेगा।

9:46 बजे। चिदंबरम ने कहा यदि किसी भी व्‍यक्ति को कहीं कोई संदिग्‍ध वस्‍तु दिखे या मिले, तो तुरंत कंट्रोल रूम को फोन करें। गृह मंत्रालय की ओर से हर दो घंटे पर अपडेट जारी करते रहेंगे।

9:42 बजे। चिदंबरम ने महाराष्‍ट्र पुलिस को निर्देश दिये कि इन धमाकों को लेकर किसी प्रकार का पूर्वानुमान ना लगायें। किसी भी आतंकी संगठन का नाम बिना जांच पूरी हुए मत लें।

9:30 बजे। गृहमंत्री पी चिदंबरम ने प्रेसवार्ता करते हुए लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की। उन्‍होंने कहा कि 26/11 के 31 महीने बाद सिर्फ एक आतंकी हमला पुणे में हुआ। इससे यह साफ है कि महाराष्‍ट्र पुलिस आतंकवाद को रोकने में सक्रियता से काम कर रही है।

7:00 बजे। मुंबई पुलिस ने कहा सिर्फ पचास लोग घायल हुए।

3.00 बजे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने बताया कि सभी घायलों के इलाज का पूरा खर्च महाराष्ट्र सरकार उठाएगी।

2:00 बजे। अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने अपने संदेश में कहा कि अमेरिका हर परिस्थिति में भारत के साथ है और आतंकियों से मुकाबला करने के लिए हमेशा आगे रहेगा। उन्‍होंने भारत आने की बात कही है।

1:45 बजे। मुंबई पहुंचते ही चिदंबरम ने तीनों जगहों का दौरा किया। उन्होंने जांचकर्ताओं और फॉरेंसिक विशेषज्ञों से बात की। ओपेरा हाउस में चिदंबरम के साथ राज्य के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण और स्थानीय सांसद मिलिंद देवड़ा भी पहुंचे।

1:25 बजे। घटनास्‍थल का जायेजा लेने के लिए गृहमंत्री पी चिदंबरम मुंबई पहुंचे।

1:00 बजे। मुंबई के अस्‍पतालों में लोगों का गुस्‍सा जारी है। सरकार के खिलाफ नारेबाजी हो रही है। उधर फॉरेंसिक एक्‍सपर्ट्स धमाकों के सुराग ढूंढ़ने में जुटी हुई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्‍यों के गृह विभागों को सर्कुलर जारी करते हुए देश भर में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। दिल्‍ली, लखनऊ, चेन्‍नई, बैंगलोर, हैदराबाद समेत सभी बड़े शहरों में पुलिस ने पेट्रोलिंग बढ़ा दी है।

12:30 बजे। केईएम अस्‍पताल के बाहर लोगों का प्रदर्शन जारी है। लोगों में मुंबई पुलिस और सरकार के खिलाफ गुस्‍सा दिखाई दे रहा है। लोगों में सबसे ज्‍यादा गुस्‍सा इस बात का है कि केंद्र सरकार आतंकवाद के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं करता है।

12:25 बजे। वहीं गृहमंत्री पी चिदंबरम ने फिलहाल अभी तक कोई अपडेट जारी नहीं किया है। हालांकि उन्‍होंने एक उच्‍चसस्‍तरीय बैठक बुलायी।

12:15 बजे। गृहमंत्रालय के निर्देश पर एनएसजी के कमांडो मुंबई के लिए रवाना हुए।

12:10 बजे। बॉलीवुड की तमाम हस्तियों- अभिषेक बच्‍चन, नेहा धूपिया, प्रीति जिंटा, अनुपम खेर और फरहान अख्‍तर समेत कई लोगों ने ट्विटर पर आतंकवाद के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली है। पढ़ें खबर।

12:00 बजे। फॉरेंसिक टीमें अपने काम में जुटी हुईं हैं।

11:35 बजे। स्‍थानीय लोग मलबे से घायलों को निकालने में जुटे हुए हैं।

11:30 बजे। गृह मंत्रालय ने एक बयान जारी करते हुए बताया कि कल गृहमंत्री पी चिदंबरम मुंबई जायेंगे।

11:20 बजे। लोगों का हाल लेने अस्‍पताल पहुंचे मुख्‍यमंत्री पृथ्‍वी राज चव्‍हाण को लोगों ने अस्‍पताल में घुसने नहीं दिया। घायलों के परिजनों ने अस्‍पताल में जमकर हंगामा किया।

11:15 बजे। लोग अभी भी मौके पर खड़े हैं। लोगों का कहना है कि धमाके होते हैं तो होते रहें। हम यहां डटे रहेंगे।

11:10 बजे। पुलिस ने बताया कि खाओ गली में एक स्‍कूटर में बम रखा गया था, जबकि जवेरी बाजार में बस में बम रखा गया था।

11:00 बजे। अमेरिका के राष्‍ट्रपति बराक ओबामा ने मुंबई धमाकों की कड़ी निंदा की है। उन्‍होंने कहा कि ऐसे समय में अमेरिका हमेशा भारत के साथ खड़ा हुआ है। आतंकवाद से पीडि़त लोगों को न्‍याय दिलाने के लिए अमेरिका कटिबद्ध है।

10:35 बजे। गृहमंत्रालय के अंकड़ों के मुताबिक मृतकों की संख्‍या 21 पहुंच गई।

10:30 बजे। लोगों ने बताया कि धमाके के बाद का मंजर काफी दर्दनाक था। किसी का पैर अलग पड़ा हुआ तो किसी का हाथ अलग पड़ा था। कोई खून से लतपत करहा रहा था तो कोई भाग रहा था। चारों तरफ अफरातफरी का माहौल था।

10:15 बजे। फॉरेंसिक टीम के एक अधिकारी ने बताया कि जवेरी बाजार में हुआ ब्‍लास्‍ट सबसे ज्‍यादा तीव्र था और इसमें अमोनियम नाइट्रेट का प्रयोग किया गया।

पढ़ें- बम में किया गया ओमोनियम नाइट्रेट, टाइमर और आईईडी का प्रयोग

10:00 बजे। खुफिया विभाग के सूत्रों से खबर मिली है कि इन धमाकों को इंडियन मुजाहिदीन और लश्‍कर ए तैयबा ने अंजाम दिया है। धमाकों की कार्यशैली से सीधा इशारा आईएम तक पहुंचा।

9:50 बजे। गुजरात में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। वहीं मुंबई के सभी इलाकों में पुलिस ने सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

9:40 बजे। मृतकों की संख्‍या बढ़कर 20 हो गई जबकि घायलों की संख्‍या 200 से अधिक पहुंच गई।

9:35 बजे। गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार आतंकवाद को रोकने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है।

9:30 बजे। भारतीय जनता पार्टी, एनसीपी, सीपीएम समेत सभी सभी दलों ने धमाकों की कड़ी निंदा की।

9:15 बजे। पाकिस्‍तान ने मुंबई धमाकों की निंदा की।

9: 00 बजे। मौके पर चारों तरफ भीड़ इकठ्ठा है। मृतकों के परिजन अस्‍पतालों के बाहर बिलख रहे हैं। वहीं कई लोग जो लापता हैं, उनकी खोज के लिए सैंकड़ों लोग इधर-उधर भटक रहे हैं।

8: 45 बजे। सेंटा क्रूज़ में बम मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची बम निरोधी टीम ने बम को निष्क्रिय कर दिया।

8:35 बजे। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री से फोन पर बात की। इस दौरान उन्‍होंने केंद्र से हर प्रकार की सहायता देने का वादा किया।

8:30 बजे। हरिकिशनदास अस्‍पताल, सैफी अस्‍पताल और केईएम अस्‍पतालों में घायलों को लाने का क्रम जारी दिखा। अस्‍पतालों के बाहर लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। लोगों में खासा गुस्‍सा व्‍यापत है। लोगों का कहना है कि हर बार मुंबई क्‍यों ही निशाना बनाया जाता है।

8:25 बजे। गृहमंत्रालय ने मुंबई के अलावा दिल्‍ली, बैंगलोर, लखनऊ, चेन्‍नई, हैदराबाद समेत सभी बड़े शहरों में अलर्ट जारी कर दिया गया।

8:21 बजे। राष्‍ट्रपति प्रतिभा पाटिल, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और यूपीए अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने धमाकों की कड़ी निंदा की।

8:20 बजे। आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन का हाथ होने की आशंका गहरा गई।

8:15 बजे। मौके पर पहुंची जांच एजेंसियों की टीम ने धमाकों में अमोनियम नाइट्रेट के इस्‍तेमाल किये जाने की आशंका व्‍यक्‍त की।

8:10 बजे। मुख्‍यमंत्री पृथ्‍वीराज चव्‍हाण ने कहा कि धमाकों में 13 लोग मारे गये हैं और 120 से ज्‍यादा लोग जख्‍मी हुए हैं। मौके पर खोजी कुत्‍ते, फॉरेंसिक टीम और बम एक्‍सपर्ट की टीम धमाकों की तीव्रता का जायजा लेने के लिए

8:00 बजे। खुफिया विभाग ने इंडियन मुजाहिदीन की ओर इशारा किया। चिदंबरम ने मीडिया को संबोधित किया और इसे आतंकी हमला करार दिया। साथ ही कहा कि गृह मंत्रालय हर दो घंटे पर अपडेट देता रहेगा।

7:46 बजे। सरकार ने पहला बयान जारी करते हुए बताया कि धमाकों में 3 लोग मरे हैं और 100 जख्‍मी हुए हैं।

7:45 बजे। मौके पर मुंबई पुलिस के जवानों ने तीनों जगहों को घेर लिया। इस दौरान खाओ गली पूरी तरह खून से लतपत हो गई। चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ था। लोग इधर उधर भाग रहे थे। धमाके इतने जबर्दस्‍त थे कि आस-पास खड़े वाहनों के परखच्‍चे उड़ गये।

7:30 बजे। खबर आयी कि मुंबई में तीन जगह- दादर, जवेरी बाजार और ओपेरा हाउस में सीरियल ब्‍लास्‍ट हुए हैं।

;
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+