मुंबई जैसे हमले तो अफगानिस्तान में रोज होते हैं: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने आगे कहा कि अफ्गानिस्तान और इराक में तो ऐसे हमले रोज हुआ करते हैं। अब भारत में हर आतंकी हमले को रोकना आसान नहीं है। राहुल गांधी ने आगे कहा कि मैं जानता हूं कि 9/11 के बाद अमेरिका में एक भी आतंकी हमला नहीं हुआ, लेकिन क्या अमेरिका अफगानिस्तान में हमले रोक पाया। नहीं। ऐसी परिस्थितियों में भारत सरकार को दोष देना ठीक नहीं होगा। खुफिया एजेंसियों और पुलिस के लिए यह संभव नहीं है कि वो सभी हमलों को नाकाम कर दे।
राहुल गांधी के इस बयान से देश के राजनीतिक गलियारे में खलबली मच गई है। यही नहीं देश की जनता भी सोच में पड़ गई है कि यूथ आइकन कहे जाने वाले राहुल गांधी ऐसी बात कैसे कर सकते हैं। ऐसी बात करके राहुल ने बम धमाकों के मृतकों के परिजनों व घायलों के जख्मों पर मरहम लगाने के बजाये उन पर नमक छिड़कने का काम किया है।
राहुल के इस बयान के बाद शिवसेना के नेता मनोहर जोशी और भारतीय जनता पार्टी के नेता शहनवाज हुसैन ने राहुल गांधी की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस तरह के गैरजिम्मेदाराना बयान देकर राहुल ने पुलिस व खुफिया तंत्र के उन अधिकारियों व कर्मचारियों को राहत की सांस दे दी है, जिनकी लापरवाही के चलते ये धमाके हुए। पढ़ें- मुंबई धमाकों से जुड़ी खबरें।













Click it and Unblock the Notifications