हुक्का हाथ में लेकर राहुल गांधी बने अपराधी!
हु्क्के को राहुल गांधी के कर कमलों से ही मंच पर रखवाया गया जिसके चलते राहुल गांधी ने एक तरह से सार्वजनिक रूप से तंबाकू निषेध कानून 2003 का उल्लघंन किया है जिसके तहत वो अपराधी की श्रेणी में आ गये है।
गौरतलब है कि युवाओं के आदर्श बने राहुल गांधी किसानों की महापंचायत करके किसानों के रहनुमा बनने की कोशिश कर रहे हैं। जब महापंचायत शुरू हो रही थी तो प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि बिन हु्क्का के तो किसान महापंचायत हो ही नहीं सकती इसलिए एक पारंपरिक हुक्का लाकर मंच पर राहुल गांधी को दिया गया|
जिसे बकायदा कांग्रेस युवराज ने उठा कर मंच पर रखा | जो कि तंबाकू निषेध के तहत एक कानूनन अपराध है क्योंकि निषेध कानून 2003 के तहत कोई भी इंसान सार्वजनिक तौर पर सिगरेट या अन्य तम्बाकू युक्त पदार्थों को प्रमोट नहीं कर सकता है| अब देखना दिलचस्प होगा कि राहुल गांधी अपने इस जुर्म के बारे में क्या प्रतिक्रिया देते हैं|













Click it and Unblock the Notifications