राहुल जी, कैसे बैठा दिये 7 हजार कुर्सियों पर 1 लाख किसान?

Congress's mahapanchayat a flop show, says BSP
लखनऊ। क्‍या आपने कभी सोचा है कि एक कुर्सी पर 14 लोग बैठ सकते है? नहीं ना! य‍ह बात थोड़ी अजीब जरूर है मगर यूपी में जो राजनीति चल रही है उसमें तो कुछ भी हो सकता है। जी हां अलीगढ़ में किसान महापंचायत के दौरान राहुल गांधी ने एक कुर्सी पर 14 किसानों को बैठाया। यह बात हजम करने वाली नहीं है मगर आईए आपको यह भी बता दें कि यह हुआ कैसे। राहुल गांधी ने दावा किया कि अलीगढ़ में उनके किसान महापंचायत में एक लाख से ज्‍यादा किसानों से हिस्‍सा लिया। चलिए हम सिर्फ एक लाख ही मान लेते है तो भी पंडाल में तो सिर्फ 7 हजार कुर्सियों का ही इंतजाम था। यह हम नहीं कह रहे बल्कि इसका पूरा विवरण शनिवार को बसपा सरकार की तरफ से जारी किये गये प्रेस नोट में है।

राहुल गांधी किसान महापंचायत के माध्‍यम से अबतक बसपा सरकार पर वार कर रहे थे मगर शनिवार को बसपा सरकार ने राहुल गांधी के अलीगढ़ किसान महापंचायत पर जो पलटवार किया है उसने तो सोचने पर मजबूर कर दिया है। राहुल के किसान महापंचायत को बसपा सरकार ने धोखा और किसानों को गुमराह करने का नया तरीका बताते हुए कहा है कि जब अलीगढ़ में लगे पंडाल में सिर्फ 7 हजार कुर्सियां थी तो तो एक लाख किसान कहां से आ गये।

शनिवार को बसपा सरकार की तरफ से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में लिखा है कि महापंचायत में कांग्रेस से टिकट चाहने वालों की संख्या लगभग 80 प्रतिशत थी और सिर्फ 20 प्रतिशत ही किसान मौजूद थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने टिकट देने का लालच देकर लोगों को इकट्ठा किया और इस तरह रैली के नाम पर किसानों के साथ धोखा किया गया। बसपा पार्टी के प्रवक्‍ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के युवराज और अमेठी के सांसद राहुल गांधी बचकानी और अनापशनाफ बयानबाजी कर किसानों को गुमराह करते रहेते हैं।

पदयात्रा के माध्‍यम से किसानों को झूठे सपने दिखाने वाले राहुल का कहना है कि 5 मिनट में भूमि अधिग्रहण का कानून नहीं बनाया जा सकता, जबकि वह शायद यह भूल गये कि इस देश में उनकी पार्टी लगभग 50 वर्ष तक केन्द्र में तथा लगभग 38 वर्ष तक उत्तर प्रदेश में शासन करती रही और लगभग यही स्थिति ज्यादातर राज्यों में भी बनी हुई है। लेकिन इस दौरान कांग्रेस पार्टी के नेताओं को किसानों के दु:ख.दर्द का एहसास नहीं हुआ।

प्रवक्ता ने कहा कि किसान महापंचायत में किसानों की मौजूदगी कम होने से कांग्रेस के ड्रामा की पूरी हवा निकल गयी और बौखलाये हुए कांग्रेस के नेता राज्य सरकार पर अनाप शनाप आरोप लगाने पर उतारू हो गये। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को महाराष्ट्र के विदर्भ तथा आन्ध्र प्रदेश में किसानों की बदहाली नजर नहीं आ रही है और सिर्फ राजनीतिक रोटी सेंकने के लिये उत्तर प्रदेश में घूम-घूमकर किसानों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+