एटीएम ऐक्‍सेस में जिससे मांगी मदद उसी ने उड़ा लिये ढाई लाख रुपए

Youth took away 2.5 lakhs from ATM in Haryana
गुडग़ांव। आज के दौर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के चलते किसी पर विश्वास करना कठिन होता जा रहा है। दूसरे के विश्वास का फायदा उठाकर शातिर लोग इंसानियत को शर्मसार करने में लगे हुए हैं। ऐसे ही एक विश्वासघात का शिकार हो गए बल्लभगढ़ के समयपुर सेक्टर-55 निवासी व बिजली बोर्ड से रिटायर्ड कर्मचारी ओमप्रकाश। एटीएम से बैलेंस चेक करने के लिए युवक की मदद लेना उन्हें महंगा पड़ गया।

युवक ने बुजुर्ग को नकली एटीएम कार्ड देकर असली कार्ड अपने पास रख लिया। इसके बाद उक्त युवक ने उनके खाते से 2.66 लाख रुपए निकाल लिए। खाते से रकम गायब होने की जानकारी बुजुर्ग को तब लगी, जब वह पासबुक में एंट्री कराने के लिए बैंक पहुंचा। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हैं। उनका एक बैंक में एकाउंट है।

वह 28 जून को एटीएम पर बैलेंस चेक करने गए थे। इस दौरान वहां एक युवक पहले से ही खड़ा था। ओमप्रकाश ने युवक से कहा कि उन्हें बैलेंस चेक करना है। उसने ओमप्रकाश से एटीएम कार्ड लेकर बैलेंस चेक किया, तो उनके खाते में 4 लाख 30 हजार 296 रुपए थे। इसके बाद ओमप्रकाश ने युवक से बैलेंस की स्लिप व एटीएम कार्ड ले लिया। 30 जून को, जब वे पासबुक में एंट्री कराने के लिए बैंक गए, तो उन्हें पता चला कि उनके खाते में अब केवल 1,74,007 रुपए बचे हैं।

इसके बाद ओमप्रकाश ने एटीएम कार्ड को बैंक अधिकारियों को चेक करने के लिए कहा, तो पता चला कि उक्त एटीएम कार्ड नकली है। ओमप्रकाश के अनुसार 28 जून को, जिस युवक ने बैलेंस चेक कर उन्हें बताया था, उसने ही एटीएम कार्ड बदल लिया। उसी ने उनके खाते से 2 लाख 66 हजार रुपए निकाल लिए हैं। ओमप्रकाश ने इसकी शिकायत पुलिस में की। जांच अधिकारी एएसआई जगजीत सिंह के अनुसार, आरोपी युवक की फोटो सीसीटीवी कैमरे से प्राप्त कर ली गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+