दिल्‍ली: बच्चों संग मेट्रो ट्रैक पर लेटी महिला

Delhi: Woman jumps on Metro track with kids
दिल्ली। दिल्ली मेट्रो जितनी सुरक्षित मानी जाती थी उतनी ही वह विवादों में फंसती जा रही है। सोमवार की सुबह भी यहां बड़ी दुर्घटना होते होते बच गई। सूत्रों ने बताया कि सुबह सबेरे ही एक महिला अपने बच्चों के साथ ट्रैक पर लेट गई। हालांकि मेट्रो के ड्राइवर ने उन सभी को देखकर आपातकालीन ब्रेक लगाया पर वह उन्हें बचाने में नाकाम रहा। मेट्रो के धक्के से तीनों घायल हो गईं।

सूत्रों ने बताया कि शांति नगर लोनी की रहने वाली अनीता (33) अपनी दो बेटियों रश्मि ( 1.5 साल ) और गुंजन (6) को लेकर सीलमपुर मेट्रो स्टेशन आई। उसने टिकट खरीदा और प्लेटफॉर्म पर आ पहुंची। कोई कुछ समझ पाता इससे पहले वह अपनी दोनों बेटियों के साथ मेट्रो लाइनों के बीच में लेट गई। पुलिस का कहना है कि वहां मौजूद यात्रियों ने उसे देखा भी और वह बचाने के लिए भागेभी, लेकिन इसी दौरान मेट्रो आ गई।

मेट्रो के ड्राइवर ने दूर सेट्रैक पर इन्हें लेटा हुआ देखा भी। उसने ब्रेक लगाया मगर एक डिब्बा फिर भी उनके ऊपर से गुजर गया। इस घटना के बाद स्टेशन पर अफरा तफरी मच गई। पुलिस और मेट्रो अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और अनीता के पति को फोन करके स्टेशन बुलाया और इन तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया। अनीता के पति ने बताया कि रविवार रात को उन दोनों के बीच मामूली बात पर झगड़ा हुआ था। वह घर पर शराब पीकर आया था। वह सुबह अपने बच्चियों और पत्नी को ढूंढ रहा था कि इसी बीच उसे मेट्रो से दुर्घटना की खबर मिली। वह एक कपड़ा की दुकान पर काम करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+