सोनिया गांधी से मुलाकात आशाजनक रही : अन्ना हजारे

Anna Hzare - Sonia Gandhi
नई दिल्ली। अब से थोड़ी देर पहले सोनिया गांधी और अन्ना हजारे की मुलाकात खत्म हो गई है। मुलाकात के बाद अन्ना हजारे मीडिया से मुखातिब हुए। वो बेहद प्रसन्नचित्त दिखायी पड़ रहे थे। उन्होंने कहा कि यूपीए सुप्रीमो सोनिया गांधी से उनकी मुलाकात काफी आशाजनक रही है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी टीम का लोकपाल ड्राफ्ट और सरकार के ड्राफ्ट में अंतर बताया | उन्होंने सोनिया के सामने 6 मु्द्दे रखे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि हमने उनको चेतावनी दी है कि अगर उन्होंने कोई भी हेर-फेर किया तो 16 अगस्त को जंतर-मंतर पर फिर से अनशन होगा।

अन्ना के सहयोगी और सिविल सोसायटी के सदस्य अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारी मुलाकात तो ऊपरी तौर सकारात्मक ही रही है लेकिन अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। केजरीवाल ने कहा कि मीटिंग में प्रणब मुखर्जी भी मौजूद थे। आपको बता दें कि देश के मशहूर समाजसेवी अन्ना हजारे ने आज शाम चार बजे यूपीए सुप्रीमो सोनिया गांधी से मुलाकात की । इससे पहले भी अन्ना हजारे,सोनिया गांधी से मिलनेवाले थे लेकिन उनकी मुलाकात नहीं हो पायी थी क्योंकि अन्ना को सोनिया गांधी से मिलने समझाया का वक्त नहीं मिल पाया था | आपको बता दें कि ये बैठक काफी अहम मानी जा रही थी क्योंकि अन्ना, सोनिया गांधी से मिलकर उनकी निजी राय लोकपाल विधेयक के विषय में जानना चाहते थे ।

गौरतलब है कि सरकार ने 3 जूलाई को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। सर्वदलीय बैठक से पहले अपने रुख के प्रति समर्थन जुटाने के प्रयास में हज़ारे और उनके सहयोगी सभी दलों के नेताओं से मिल रहे हैं। कल अन्ना ने लाल कृष्ण आडवाणी से मुलाकात कीहै। वो अभी तक नीतीश कुमार, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, माकपा के प्रकाश करात, भाकपा के एबी बर्धन, रालोद के अजित सिंह और राजद के लालू प्रसाद से मुलाकात कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+