दिल्ली: मेट्रो स्टेशन के बाहर बादमाशों ने गोली मारी

सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है। घटना बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे की है। व्यापारी प्रवीण नागपाल (56) पंजाबीबाग में अपने परिवार के साथ रहता है। उसकी खारी बाबली में ड्राई फ्रूट्स की दुकान है। रात को वह पैदल ही तीस हजारी मेट्रो स्टेशन की तरफ जा रहा था। तभी पीछे से एक मोटरसाइकिल पर आए दो बदमाशों ने उसे लूटने की कोशिश की। विरोध जताने पर एक बदमाश ने उसके पेट में गोली मार दी। इसके बाद दोनों मोटरसाइकिल से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने व्यापारी को अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications