पाक-अफगानिस्तान में ऐलान-ए-जंग का सिग्नल
काबुल। पाकिस्तान और अफगानिस्तान में जंग की संभावनाए हैं। पिछले एक हफ्ते से दोनों देश एक दूसरे पर रॉकेट के हमले कर रहे हैं। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई का कहना है कि इन हमलों के लिए पाकिस्तान सेना जिम्मेदार है। उन्होंने यह भी कहा है कि पाकिस्तानी हमलों में 40 अफगानिस्तानी नागरिक मारे गए हैं।
करजई पहले ही इस मामले को लेकर नाटो सेना के कमांडर डेविड पैट्रियस और अमेरिकी राजदूत कार्ल एनेकबेरी से मुलाकात करके इस मामले में अवगत करा चुके हैं। करजई का कहना है कि जब से नाटो सेना हटाई गई हैं तब से पाकिस्तान के हमले जारी हैं। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में अपना नियंत्रण करना चाह रही है।
इस मामले पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री गिलानी और करजई में वार्ता भी हो चुकी है। करजई ने कहा कि पाकिस्तान को इस बारे में जल्द ही स्थिति साफ करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अगर हमले जल्द बंद नहीं किए गए तो अफगानिस्तानी सेना जवाबी कार्रवाई कर सकती है।
;












Click it and Unblock the Notifications