मुंबई की रेव पार्टी में विनोद खन्ना के बेटे साक्षी खन्ना भी शामिल
मुंबई । मुंबई के कर्जत इलाके में पकड़ी गयी रेव पार्टी में एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है। खबर आ रही है इस पार्टी के दौरान जो 350 लड़के-लड़कियां पकड़े गये हैं उनमें से एक मशहूर फिल्म अभिनेता विनोद खन्ना के बेटे साक्षी खन्ना भी हैं। इस बात की पुष्टि खुद मुंबई पुलिस ने की। पुलिस के मुताबिक साक्षी खन्ना को रेव पार्टी में खुले आम शराब पीते पकड़ा गया है।
आपको बता दें कि साक्षी खन्ना एक्टर विनोद खन्ना की दूसरी पत्नी कविता खन्ना के पुत्र हैं। उनकी उम्र 20 साल है। वो लंदन से पढ़ाई कर चुके हैं। इन्होंने रामायण धारावाहिक में भरत के बचपन का भी रोल किया था। हालाकि मेडिकल जांच के बाद साक्षी को छोड़ दिया गया है लेकिन अभी तक विनोद खन्ना परिवार की ओर से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आयी है।
गौरतलब है कि मायानगरी मुंबई में रविवार देर रात रेव पार्टी पर छापा पड़ा है जिसमें 350 लड़के -लड़कियों के साथ एक नार्कोटिक्स इंस्पेक्टर भी पकड़ा गया है। जिससे पूछ-ताछ जारी है। इस मामले में पांच लोग गिरफ्तार भी हुए है।













Click it and Unblock the Notifications